भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने दोस्तों संग मनाई लोहड़ी

देश
Spread the love

 

भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने दोस्तों संग मनाई लोहड़ी

 

जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

लोहड़ी का त्योहार पूरे पंजाब में धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में भाजपा नेता स. अमरजीत सिंह अमरी ने मार्निंग वाक करने वाले दोस्तों संग लोहड़ी मनाई। अमरजीत सिंह अमरी ने कहा कि लोहड़ी पंजाब का सबसे बड़ा पर्व है और यह त्योहार हमें खुशियों को अपनों संग मनाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने की सूचना देता है, जिससे दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं। यह किसानों के लिए खुशी का समय होता है, क्योंकि उनकी फसलें पकने को तैयार होती हैं। यह त्योहार भेदभाव भुलाकर साथ आने, दान करने और जीवन में नई ऊर्जा भरने का संदेश देता है। लोहड़ी केवल आग जलाने और नाचने-गाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारे किसान भाइयों की मेहनत का सम्मान और आपसी प्रेम का प्रतीक है। इसकी गर्माहट रिश्तों की मिठास को और बढ़ा देती है। इस दौरान मानिक शर्मा, अंकुश, जसपाल सिंह, स्वीटी हांडा, राहुल शर्मा, गुरविंदर सिंह, अजय चोपड़ा, अजय चोपड़ा, इंद्रप्रीत सिंह, बलजीत सिंह प्रिंस, तृपइंद्र मक्कड़, हरप्रीत सिंह हैप्पी ने सबको लोहड़़ी की शुभकामनाएं दी।

@@@@@@@@######@@@@@@@@@

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *