DBA लायंस जालंधर की पटियाला टूर्नामेंट में शानदार जीत, विजेता टीम ने जिला बार एसोसिएशन को ट्रॉफी सोंपकर की समर्पित

देश
Spread the love

 

DBA लायंस जालंधर की पटियाला टूर्नामेंट में शानदार जीत, विजेता टीम ने जिला बार एसोसिएशन को ट्रॉफी सोंपकर की समर्पित

– विजेता टीम को शुभकामनाएं, भविष्य में भी बढ़िया प्रदर्शन कर ऊंचाइयाँ हासिल करें सभी खिलाडी : ————- सचिव रोहित गंभीर

 

जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

पटियाला में आयोजित प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में DBA लायंस, जालंधर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत दर्ज की है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज विजेता टीम द्वारा जीती ट्रॉफी जिला बार एसोसिएशन, जालंधर को सोंप कर समर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की ओर से कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा, सचिव रोहित गंभीर तथा संयुक्त सचिव साहिल मल्होत्रा को विधिवत रूप से ट्रॉफी सौंपी गई। समारोह में प्रधान आदित्य जैन की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

विजेता ट्रॉफी विनय शर्मा, एडवोकेट (कप्तान, DBA लायंस जालंधर), सुमित शर्मा (चेयरमैन, DBA लायंस जालंधर) एवं सचिन शर्मा (उप-कप्तान) द्वारा प्रदान की गई।

इस अवसर पर टीम के सदस्य अजय, निशांत, सौरभ, धीरज, निर्मल, अक्ष, साहिल हांडा, कार्तिक, नवदीप, सनी, साहिल गुप्ता, सैंडी, संदीप कुमार, हेमंत, जशनीव एवं शिवम भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने टीम के अनुशासन, समर्पण और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत अधिवक्ताओं में खेलों के प्रति उत्साह और एकजुटता का प्रतीक है।

इस मौके पर सचिव रोहित गंभीर ने विजेता टीम को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह कामना करते हैं कि DBA लायंस, जालंधर भविष्य में भी इसी जोश के साथ और ऊँचाइयाँ हासिल करें।

@@@@@@#@@@@@@@@

@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *