JTMA ASSOCIATION द्वारा NEW YEAR मनाया गया बड़ी धूमधाम से ————- President Sanjeev Dhingra
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
नववर्ष पर जालंधर ट्रेडर्स मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ( जेटमा) के सदस्यों की ओर से स्थानीय होटल में कार्यक्रम रखा गया। सभी सदस्य एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देने के साथ-साथ डीजे के गीतों पर थिरकते नजर आए। सदस्य पवन ने स्वयं के लिखे हुए पंजाबी गीत की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इसी के साथ भूपिंदर काल़ड़ा ने रावण की आवाज व गीत की प्रस्तुति देकर सभी सदस्यों का ध्यान व वाहवाही लूटी। राजन ढींगरा ने …तेरा जैसा यार कहां, ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना’.. गीत की प्रस्तुति देकर सभी सदस्यों का दिल जीत लिया। हर कोई सदस्य इस गीत पर डांस करने लग पड़ा। एसोसिएशन के प्रधान संजीव ढींगरा ने ऐ यार सुन यारी तेरी..गीत की प्रस्तुति दी। गीतों का कारवां आगे बढ़ता गया। इस दौरान कलाकारों ने कव्वालियों की प्रस्तुति देकर सदस्यों को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान फन गेम्स आयोजित की गई। फेन गेम्स में विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया। संजीव ढींगरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आपसी प्यार व भाईचारे का संदेश देते हैं। हर महीने में एक कार्यक्रम करवाया जाता है। हर सदस्य द्वारा इंडस्ट्री को पेश आने वाली समस्याओं के साथ-साथ किए जाने वाले सामाजिक कार्यो की चर्चा की जाती है। एसोसिएशन की ओर से लोहड़ी को भी सेलीब्रेट किया जा रहा है। इस अवसर पर नवीन शर्मा, भूपिंदर कालड़ा, अजय हांडा, जसविंदर सिंह, चंदन शर्मा, विकास खुल्लर, मनदीप गुजराल, शशि कोचर, राजन, पुनीत, धर्मेंन्द्र, सतनाम बांसल, अरुण खुल्लर, रमन, रघु बहल, ध्रूव गुप्ता, दिनेश वर्मा, बलजीत सिंह, राज कुमार शर्मा, कमल बहल आदि उपस्थित थे।
@@@@@@@@@@@@@###@@@@@@











@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@






