







ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मासिक मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई चर्चा ———————— गुरशरण सिंह व राकेश बहल
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
जालंधर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी की मासिक बैठक गत दिवस स्थानीय होटल में करवाई गई। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह व राकेश बहल ने बताया कि इस बार विधानसभा हलका जालंधर वैस्ट के उप चुनाव के कारण ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किसी भी विभाग के अधिकारियों को चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया था । इसलिए बैठक में कमेटी ने एक महीने में किए गए कार्यों व गतिविधियों के बारे में कारोबारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया के मीटिंग में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई । उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट व ट्रेडर्स को बताया कि इस महीने चंडीगढ़ में उद्योग विभाग के प्रधान सचिव तेजवीर सिंह के साथ मीटिंग की गई और कई मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद उद्योग जगत की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही सभी विभागों के सचिवों के साथ संयुक्त बैठक करवाई जाएगी। इस मौके पर गुरबख्श सिंह जुनेजा, कृष्ण लाल अरोड़ा (खंड वाले), जसविंदर सिंह, ए एस राजपाल, राज कुमार हरजाई, अशोक मागो, प्रीत मोहन, मनदीप सिंह गुजराल, संजीव ढींगरा, पवन कुमार, गौरव, पंकज, नीरज, हरविंदर सिंह, हेमंत, विक्की सपरा, पोंटी राजपाल, कुलजीत सिंह, गगनदीप सिंह, जोआए मलिक, राजेश, अश्विनी गुप्ता, जतिन गुप्ता, कमल टंडन, एसके चोपड़ा, सुनील जुल्का, इंद्रमोहन सिंह, नवीन जैन, रोहित बुद्धिराजा, नीटू गगनेजा, अनिल धीर , शगुन बहल, तेजिंदर सिंह, एसपी शर्मा आदि उपस्थित थे।
@@@@@@@@@@@@$$$$$$$$$$







