राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का अपने निवास स्थान पहुंचने पर किया पुष्पित अभिनंदन

पंजाब
Spread the love

 

राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का अपने निवास स्थान पहुंचने पर किया पुष्पित अभिनंदन

तरुण चुघ के साथ वेस्ट विधानसभा उपचुनावों को लेकर हुई वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक

 

जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

भाजपा पंजाब के महामंत्री एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर ने राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ का अपने निवास स्थान पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के वरिष्ठ नेताओं के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन एव स्वागत किया।तरुण चुघ वेस्ट विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार को लेकर जालंधर दौरे पर आए हुए थे।राकेश राठौर व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने तरुण चुघ के साथ वेस्ट विधानसभा में हो रहे उपचुनावों को लेकर चल रही तैयारी की समीक्षा की और आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव को लेकर किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। तरुण चुघ ने भी भाजपा कोर ग्रुप के आए हुए सभी सदस्यों साथ बैठकर चुनावो की रणनीति को लेकर अपने विचार सांझा किये और अपने सुझाव दिए तरुण चुघ ने कहा कि वेस्ट विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा यह सीट जीत कर इतिहास और कीर्तिमान रचेगी और 2027 के विधानसभा चुनावो में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए मिल का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, पूर्व संसदीय सचिव एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अमित तनेजा ,भगवंत प्रभाकर ,जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, दविंदर कालिया, जिला सचिव अमित भाटिया, संजीव शर्मा मनी ,हरविंदर सिंह गोरा, नरेश दीवान, कुणाल गोस्वामी, अन्य उपस्थित थे

@@@@@@@@$$$$$$$$$@@@@@@@@@

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *