लघु उद्योग भारती जालंधर की मासिक बैठक सम्पन्न
30 वें स्थापना दिवस संगठन की राष्ट्रधर्मिता व निरंतर सक्रियता की परिचायक- विवेक राठौर
निर्विघ्न 50 मासिक बैठक का आयोजन समरसता का प्रतीक- अनिरुद्ध धीर
टाटा इंट्रा वी-70 कमर्शियल गाड़ी पूर्ण अत्याधुनिक स्वदेशी व किफायती स्वदेशी-वैभव त्यागी
शत-प्रतिशत मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य, इसके प्रति जागरूकता होनी चाहिए – विक्रान्त शर्मा
जालंधर, ( न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
लघु उद्योग भारती के 30 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जालंधर यूनिट द्वारा भव्य समारोह का आयोजन जिलाध्यक्ष विवेक राठौर की अद्यक्षता में किया गया। उन्होंने संगठन की स्थापना, उसके कार्य स्वरूप की चर्चा करते हुए बताया कि वर्तमान में देश के 565 जिलों में 927 इकाइयों के करीब 50 हज़ार सदस्य है। जोकि वर्तमान वैश्वीकरण, प्रतिस्पर्धा व मंदी के दौर में देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सूक्ष्म , लघु व मध्यम उद्योगो के उन्नयन के लिए समर्पित व राष्ट्रधर्मिता भाव अपनी सक्रियता बनाए हुए है। इस पुनीत कार्य मे नारी शक्ति की सहभागिता भी सराहनीय है।
उक्त बैठक में करीब 96 सदस्य व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच संचालन के दौरान महासचिव अनिरुद्ध धीर ने वक्ताओं व श्रोताओं में सफल समन्वयक की भूमिका निभाते हुए कहा कि निर्विघ्न 50 वीं मासिक बैठक का आयोजन समरसता का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर विश्वविख्यात टाटा मोटर्स द्वारा टाटा इंट्रा वी- 70 पूर्ण अत्याधुनिक, स्वदेशी व किफायती कमर्शियल गाड़ी को लॉच किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारी वैभव त्यागी, गौरव शर्मा, मनीष चंडोक, मनमोहन सिंह, नवीन गर्ग, कमलजीत सेहरा, जगजीत सिंह व लघु उद्योग भारती के सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उक्त गाड़ी के संबंध में विभिन्न विशेषताओं संबंधी जानकारी भी सांझा की गई।
लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, अमीर सिंह, प्रभारी हरीश गुप्ता, मनोहर धवन ने देश भर में चल रहे लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह हमारा नैतिक कर्तव्य है। इसके प्रति अधिकाधिक जागरूकता होनी चाहिए।
इस गरिमा पूर्ण बैठक के संयोजन में आकाश राठौर, आशीष शर्मा, ललित भला, आशीष शर्मा, अनुज कपूर, अनिरुद्ध राठौर, अजय वर्मा, पीयूष सेठ, गगन चौधरी, रमन चौधरी, मनीष गुप्ता, गुरनाम चोपड़ा, अमन कपूर, अमित, सुमित दुग्गल, श्याम गोस्वामी, मनु बाहरी, भरत मल्होत्रा, संजय जैन, सुनील अग्रवाल, गौरव लूथर, संजीव गुप्ता, विनोद शर्मा, संजू शर्मा, रमणीक गोयल, राजीव ठाकुर, पुनीत चोपड़ा, संजीव गुलाटी, राघव धीर, सौरभ महाजन, राजीव ठाकुर, रमणीक गोयल, हंसराज शर्मा, रोशन लाल गुप्ता, राजीव शर्मा, राजेश कालिया, कमलकांत,लक्षित पब्बी व अन्य ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
@@@@@@@@@@@@#########@@@@@







