भीषण गर्मी में भी चन्नी के रोड शो में हजारों लोगों की मौजूदगी ने जीत का साफ संकेत दिया

पंजाब
Spread the love

 

भीषण गर्मी में भी चन्नी के रोड शो में हजारों लोगों की मौजूदगी ने जीत का साफ संकेत दिया

मेरा मुख्य एजेंडा जालंधर के लोगों के बीच रहकर प्रगति और विकास करना-चरणजीत चन्नी

जालंधर की जनता ने दल बदलुओं  को नकार दिया-चरणजीत चन्नी

जालंधर- (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

जालंधर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शहर में रोड शो निकाला। यह रोड शो मिलाप चोंक से शुरू हुआ और शहर के लोगों ने रैनक बाजार में फूलों की वर्षा के साथ चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत किया।भीषण गर्मी के बावजूद भी रोड शौ में लोगो का उत्शाह देखने ही बनता था।इस दौरान दुकानदारों ने जगह-जगह चरणजीत सिंह चन्नी का स्वागत किया और उनके पक्ष में भुगतान का एैलान किया। इस रोड शो के दौरान पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बैरी, पूर्व कोसलर जसलीन सेठी, अश्वनी जांगराल और बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। जहां कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे वहीं हजारों महिलाएं भी अपने घरों से निकलकर इस रोड शो में शामिल हुईं। इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जालंधर की प्रगति और विकास के लिए नए रास्ते खोलना ही उनका मुख्य एजेंडा है। उनके पास विकास और प्रगति के लिए एक रोड मैप है। उन्होंने कहा कि जालंधर से माफिया राज्य को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल जैसे नेताओं ने लोगों में भय का माहौल पैदा किया है जब कि वह जलंधर में शांतमय माहोल देगें।स.चन्नी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य जालंधर से नशे को खत्म करना है और यहां से सभी प्रकार की अवैध गतिविधियां चला रहे माफिये को भगाया जाएगा।उन्होने कहा कि जब वे लोगों के बीच जाते हैं तो लोग उन्हें नशों तथा अवैध गतिविधियों से हुई त्रासदी के बारे में बताते हैं।स.चन्नी ने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में नशे सहित गैर कानूनी गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जिन्होंने जालंधर की प्रगति का पासवर्ड रिंकू को दिया था और रिंकू ने एक साल जालंधर में एक ईंट भी नहीं लगाई। अब उन्होंने टीनू को वही पासवर्ड दे दिया है।उन्होने कहा कि भाजपा पंजाब की किसानी को तबह कर पंजाब की अर्थ विवस्था को बिगाड़ने का काम कर रही है जब कि आम आदमी पार्टी भी उसी नक्शेकदम पर चल रही है। चन्नी ने कहा कि इन चुनावों के दौरान लोगों ने दलबदलू उम्मीदवारों को खारिज कर दिया है और लोगों इन दलबदलू नेताओं को मुँह नहीं लगा रहे है।उन्होंने लोगों से अपील की कि भाजपा प्रत्याशी गठबंधन के भ्रामक पोस्टर लगाकर लोगों को भटकाने की चाल चल रहे है, जो हार का संकेत है।उन्होने कहा कि वह जलंधर के लोगो में रह कर ही जलंधर का विकास करेगें ओर लोग की समस्यायों का हल करेंगे।

@@@@@@@####$$$$$$$$$$$@@@@$$$

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *