श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज वन में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा आज से, निकाली मंगल कलश यात्रा ——————- प्रधान राजेश अग्रवाल व अनुराग अग्रवाल
श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज वन में 3 से 7 फरवरी तक चलेगी भगवान शिव कथा
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज वन में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा आज से बड़ी श्रद्धापूर्वक शुरू होगी। जानकारी देते हुए श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज वन के प्रधान राजेश अग्रवाल व अनुराग अग्रवाल ने बताया के शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भगवान शिव कथा आज से श्री गीता मंदिर अर्बन एस्टेट फेज वन में बड़ी श्रद्धापूर्वक करवाई जाएगी, उन्होंने बताया कि इसी संदर्भ में मंगल कलश यात्रा भी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान भक्तों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया । इस मौके पर आम आदमी पार्टी जालंधर कैंट की हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा, स्वामी सज्जनानंद, महेंद्र प्रताप, अनुराग अग्रवाल, नरगिस बत्रा, अंशुमानपुरी, विजय गुप्ता, योगेश सूरी, सतीश रहेजा, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की साध्वी बहनें आदि मौजूद थे।
@@@@@@@@@@@@@@@


@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@







