यूको संगठन की ओर से की गई एनुअल जनरल मीटिंग —————– प्रधान जसविंदर सिंह, सचिव बलराज गुप्ता, राज कुमार शर्मा, पवन कुमार व देशबंधु शर्मा
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
यूको एसोशिएशन की ओर से एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) स्थानीय होटल में की गई। एसोसिएशन के प्रधान जसविन्दर सिंह, चेयरमैन राज कुमार शर्मा, सचिव बलराज गुप्ता, देशबंधु शर्मा, पवन कुमार व संजीव ढींगरा व अनिल अरोड़ा ने बताया के संगठन को 35 वर्ष पूरे हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह व विशेष अतिथि के रूप में राकेश बहल, राजू विर्क व चंदन अरोड़ा ने शिरकत की। प्रधान जसविंदर सिंह अपने संगठन द्वारा किये जाने वाले सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 10 जरूरतमंद बच्चों की पूरे वर्ष की फीस संगठन द्वारा दी जाती है । पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को जरूरत का सामान उनकी संस्था की ओर से पहुंचाया गया। गुरु नानक अनाथ आश्रम में संगठन की ओर से आर्थिक सहायता भी की जाती है। फाउंडर सदस्य देश बंधु शर्मा ने इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को क्लस्टर निर्माण करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि क्लस्टर आने से इंडस्ट्री आधुनिक तकनीक से अवगत होगी। इंडस्ट्री में नई तकनीक से उत्पात तैयार करके चीन देश को मात दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री तभी सर्वाइव कर सकती है अगर उत्पाद में समय समय पर इनोवेशन होती रहे।
ज्वाइंट ऐक्शन कमेटी के कन्वीनर गुरशरण सिंह ने कहा कि क्लस्टर निर्माण होने से इंडस्ट्री एक्सपोर्ट कर सकेगी, कारोबार बढ़ा सकेगी। पहले से ही पंजाब में इंडस्ट्री के हालात अच्छे नहीं है, विभिन्न प्रकार के टैक्स इंडस्ट्री पर थोप रखे हैं। युवा पीढ़ी इंडिया में काम करने की बजाय विदेश का रुख कर रही है। प्रधान जसविंदर सिंह ने संगठन में 43 नए मैंबर जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सामाजिक कार्य करने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान संगठन सदस्यों की ओर से केक भी काटा गया। इस मौके पर संगठन के चेयरमैन राजकुमार शर्मा, सचिव बलराज गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संगठन के फाउंडर सदस्य नरेश गोयल, हरीश खुल्लर, जालंधर ट्रेडर्स मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान संजीव ढींगरा, हरजीत सिंह, मनदीप गुजराल, पवन कुमार, अमरजीत सिंह नागपाल, हरजिंदर सिंह, अजय हांडा, भूपिंदर कालड़ा, मंजीत सिंह, बलवीर सिंह, ब्रिजपाल चावला, संतोष चौधरी, हनु, नवीन शर्मा आदि उपस्थित थे।
@@@@@@@@@@













