यूनाइटेड मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

देश
Spread the love

 

यूनाइटेड मीडिया क्लब के होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली

-क्लब ने साफ-सुथरी पत्रकारिता को अपनाया: प्रधान सुक्रांत

-होली मिलन समारोह में एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क मुख्य अतिथि, मेयर वनीत धीर समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

जालंधर में यूनाइटेड मीडिया क्लब की ओर से रंगारंग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें फूलों की होली खेलकर उत्सव मनाया गया। यह कार्यक्रम क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जालंधर के मेयर वनीत धीर, जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी, पूर्व सीपीएस केडी भंडारी, पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी और होटल मेरिटोन के एमडी डॉ. परमजीत सिंह मरवाहा, आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता विजय वासन, ठेकेदार गौरव गुप्ता, विजा एक्सपर्ट मनिंदर सिंह, कारोबारी जस्सी कोचर, साइबर एक्सपर्ट पलविंदर सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के सदस्यों द्वारा आए हुए मेहमानों का फूलों के गुलदस्ते देकर स्वागत करने से हुई। इसके बाद क्लब के सीनियर वाइस प्रधान राजेश शर्मा (टिंकू पंडित) ने मंच संचालन करते हुए यूनाइटेड मीडिया क्लब की ओर से समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और समाजसेवा से जुड़े कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब पत्रकारों को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज भलाई के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेता है।

क्लब के प्रधान सुक्रांत सफरी ने अपने संबोधन में कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब का गठन पत्रकारों को एकजुट करने और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था। उन्होंने कहा कि क्लब ने कम समय में ही एक मिसाल कायम की है और पत्रकारिता के स्तर को ऊंचा उठाने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी सदस्यों का सहयोग और समर्थन मिलने पर आभार भी जताया। उनका कहना था कि क्लब ने साफ-सुथरी पत्रकारिता को अपनाया है।

मुख्य अतिथि एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है और पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रयास सराहनीय हैं और इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि समय के साथ पत्रकारिता का स्तर काफी ऊंचा हुआ है और पत्रकार समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उन्हें सच्चाई को सामने लाने का कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस प्रधान राजिंदर बेरी ने यूनाइटेड मीडिया क्लब के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के मंच पत्रकारों को एकजुट करने के साथ-साथ समाज के लिए भी सकारात्मक कार्य करते हैं। वहीं पूर्व सीपीएस केडी भंडारी ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसे समाज की भलाई के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। पंजाब प्रेस क्लब के प्रधान जसप्रीत सिंह सैनी ने कहा कि यूनाइटेड मीडिया क्लब एक ऐसा मंच है, जहां पत्रकार एकजुट होकर समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में क्लब के महासचिव मदन भारद्वाज ने समारोह में आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।

इस मौके पर दैनिक जागरण के चीफ रिपोर्टर दिनेश शर्मा, जतिंदर पम्मी, जगजीत सुशांत, रोहित सिद्धू, जगदीश कुमार, अश्विनी मल्होत्रा, राजेश योगी, सौरव मेहता, कुलवंत मठारू, नरिंदर नंदन, परमजीत सिंह रंगपुरी, चंदीप भल्ला, प्रदीप भल्ला, जतिंदर पाल सिंह, रेखा कश्यप, निशा शर्मा, नवीन शर्मा, जेएस सोढी, विजय शर्मा, संजय वर्मा, कमल किशोर, शाम सहगल, हर्ष कुमार, तरुण, सौरभ खन्ना, रमन उप्पल, विक्रम विक्की व हरीश शर्मा सहित क्लब के कई सदस्य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच संचालन लवदीप बैंस ने किया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@@

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *