वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यमवर्गीय लोगों को बड़ी सौगात दी है —————————– CA TUSHAR BAJAJ
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पूर्ण आम बजट को पेश कर दिया है। इस बजट में किसानों से लेकर आम आदमी तक के बजट का ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मध्यमवर्गीय लोगों को बड़ी सौगात दी हैI उन्होंने 12 लाख रुपये तक की सालाना कमाई को टैक्स फ्री कर दिया हैI सरकार के इस फैसले से निश्चित रूप से मीडिल क्लास लोगों को बड़ी राहत मिलेगी I बजट 2025 में सरकार ने सीनियर सिटिजन के लिए ब्याज से होने वाली कमाई पर टैक्स डिडक्शन को दो गुना करते हुए 1 लाख रुपये कर दिया है I वहीं, रैंट पर टीडीएस के लिए लिमिट 6 लाख कर दी गई है I वहीं, सरकार की ओर से कुछ नई स्कीमो की घोषणाएं भी की गई हैं। इस बजट में युवाओं से लेकर महिलाओं पर फोकस रखा गया है I वहीं गरीब, मिडिल क्लास और किसानों के लिए भी इस बजट में खास तोहफा दिया गया है I कुल मिलकर इस बार के बजट में सरकार ने महंगाई और टैक्स के मोर्चे पर लोगों को राहत देने का प्रयास किया है I
@@@@@@@@@@@@@@@






