वार्ड नंबर 31 की बीजेपी प्रत्याशी माधुरी अनु माटा के लिए उत्तरी जिमखाना लेडीज़ मैंबर्स, किया डोर- टू- डोर प्रचार
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
वार्ड नंबर 31 की बीजेपी प्रत्याशी माधुरी अनु माटा की जीत के लिए जिमखाना लेडीज मैंबर्स ने भी कमर कस ली है। जिमखाना लेडीज मैंबर्स ने अनु माटा के लिए डोर- टू- डोर प्रचार किया। अनु माटा ने अपने जिमखाना लेडिस मैंबर्स के साथ अपने वार्ड के अंदर आते इलाके ज्योति नगर, ज्योति नगर एक्सटेंशन, वरियाम नगर, ग्रीन पार्क, ज्ञान नगर, मोता सिंह नगर व अर्बन एस्टेट फेज – 2 में जाकर मीटिंगें लगातार जारी रखी है, उनके समर्थन में लोग खुद भी मीटिंगें कर रहे हैं। लोग अनु माटा की जीत को यकीनी बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। भाजपा सीनियर लीडर व पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व विधायक जगबीर सिंह बराड़, सुशील भारद्वाज, अनिल ठाकुर, बलराज बद्धन, मधु सूदन और अन्य पदाधिकारी बीजेपी प्रत्याशी माधुरी अनु माटा के हक में मीटिंगें कर रहे हैं ताकि अनु माटा की जीत को यकीनी बनाया जा सके। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी माधुरी अनु माटा के साथ श्वेता मोंगा, डिंपल, रिधिमा, रेखा सहगल, भावना, शिप्रा छाबड़ा, स्वीटी कलसी, स्वाति कोहली, अमरजीत सग्गू और रचिता शर्मा के अलावा और भी अन्य लेडीज़ मैंबर्स थे।
@@@@@@@@@@@@@






