

मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान जी मंदिर मंडी फैंटनगंज में गुरु पूर्णिमा कल 21 को ———— महामंडलेश्वर श्री महंत बंसीदास
जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)
मनोकामना सिद्ध श्री हनुमान जी मंदिर मंडी फैंटनगंज में महामंडलेश्वर श्री महंत बंसीदास महाराज की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कल 21 जुलाई दिन रविवार को बड़ी श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा । महामंडलेश्वर श्री महंत बंसीदास महाराज जी ने बताया कि सुबह 7:00 बजे हवन यज्ञ के साथ शुरू होने वाले इस गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक हवन यज्ञ, 8 से 10 बजे तक गुरु नाम दीक्षा, 10 से 12 बजे तक सत्संग व संकीर्तन मंडली की तरफ से संकीर्तन किया जाएगा तथा दोपहर 1:00 बजे भंडारा लगाया जाएगा।
@@@@@@@@@@@@@@@@@@







