प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब ———————- PRESIDENT JTMA ASSOCIATION SANJEEV DHINGRA

देश
Spread the love

 

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब ———————- PRESIDENT JTMA ASSOCIATION SANJEEV DHINGRA

जालंधर (न्यूज़ आज तक नेटवर्क)

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उम्मड़ आया है। JTMA ASSOCIATION के प्रधान संजीव ढींगरा ने बताया कि लोगों में प्रयागराज महाकुंभ को लेकर बड़ी श्रद्धा भावना है, इसीलिए प्रयागराज महाकुंभ में ऐसा लगता है कि मानो श्रद्धालुओं का जन सैलाब उम्मड़ आया है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में रोजाना करोड़ों लोग नत मस्तक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी की पूरे देश में खूब चर्चा हो रही है। जिनके प्रयासों से प्रयागराज महाकुंभ सफलतापूर्वक चल रहा है। प्रयागराज महाकुंभ में जाकर मन को बहुत शांति प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए केंद्र व स्टेट सरकार की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई भी समस्या ना आए। भारतीय लोगों के इलावा विदेशों से भी लोग आकर प्रयागराज महाकुंभ में नत मस्तक हो रहे हैं और महाकुंभ में आकर खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

@@@@@@@@@@@@@@@

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *