जापान में भूकंप का तेज झटका, मापी गई 7.2 की तीव्रता; सुनामी का अलर्ट हटाया

विदेश
Spread the love

जापान में शनिवार को भूकंप का तेज झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7. 2 मापी गई है। जापान के उत्तरपूर्वी तटीय इलाके में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। पिछले ही माह जापान के पूर्वी समुद्री तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था। ईस्ट जापान रेलवे कंपनी का कहना है कि तोहोकु शिंकानसेन बुलेट ट्रेन लाइन पर सेवाएं, जो शनिवार के भूकंप के बाद आंशिक रूप से निलंबित थीं, रात 10 बजे फिर से शुरू होने की उम्मीद है। जापानी मीडिया ने कहा कि जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने सुनामी की एडवाइजरी को हटा लिया है, जो शनिवार शाम को पूर्वोत्तर जापान में भूकंप आने के बाद जारी किया गया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, शनिवार दोपहर देश की राजधानी टोक्यो के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र टोक्यो से 362 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपूर्व में था। जापान की मीटिरोलॉजिकल एजेंसी (JMA) ने भूकंप के झटके आने के बाद सुनामी की एडवाइजरी जारी कर दी है। JMA के अनुसार, 2011 में भूकंप और सुनामी से प्रभावित क्षेत्र मियागी में भूकंप के झटके आए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *